Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
जमीन विवाद को लेकर बेटे पर वृद्ध पिता से मारपीट का आरोप

जमीन विवाद को लेकर बेटे पर वृद्ध पिता से मारपीट का आरोप

नुमानगढ़। एक वृद्ध व्यक्ति ने अपने ही बेटे पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। संगरिया थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गांव मालारामपुरा निवासी 75 वर्षीय प्रीतम सिंह पुत्र गंजन सिंह जटसिख ने संगरिया थाने में रिपोर्ट दी कि उसका बेटा जगतार सिंह उसी मकान में अलग हिस्से में रहता है और लंबे समय से उसे परेशान कर रहा है। Hanumangarh News

रिपोर्ट में बताया गया कि 24 मई को दोपहर करीब 1.30 बजे प्रीतम सिंह अपने हिस्से में सोया हुआ था। इसी दौरान उसके बेटे ने कमरे की बिजली बंद कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसे नीचे गिरा दिया और उसके ऊपर बैठकर बाल पकड़कर खींचे तथा मारपीट की। परिवादी के अनुसार मारपीट में उसके हाथ, पैर, मुंह, आंख, नाक और दोनों कोहनियों पर चोटें आईं।

आरोप है कि आरोपी ने जमीन से जुड़े धोखाधड़ी के मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। प्रीतम सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपी पूर्व में भी दो बार उसके साथ मारपीट कर चुका है और उसे अपनी जान-माल का खतरा बना हुआ है। उसने आरोप लगाया कि उसका बेटा जबरन उसके मकान में रह रहा है और लगातार प्रताड़ित कर रहा है। मामले में पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई नरेन्द्र सिंह को सौंपी है। Hanumangarh News

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sach Kahoon Hindi