Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
नशे के विरोध में चल रही बैठक पर हमला, युवक घायल

नशे के विरोध में चल रही बैठक पर हमला, युवक घायल

नुमानगढ़। गांव लखूवाली में नशे के खिलाफ आयोजित समाज की बैठक पर हथियारबंद लोगों की ओर से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि घर और वाहन में तोड़फोड़ किए जाने का आरोप लगाया गया है।

टाउन थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार चक 11 आरपी, लखूवाली निवासी 43 वर्षीय जम्मे खां पुत्र बरकत अली ने टाउन थाने में रिपोर्ट दी कि वह लबाना समाज के बारह गांवों का अध्यक्ष है। 27 मई की सुबह गांव लखूवाली में समाज अध्यक्ष अदरीश पुत्र उस्मान खां के घर समाज में बढ़ते नशे और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 150 से 200 लोग मौजूद थे। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि गांव में नशा बेचने वाले मास्टर माइंड जुम्मां नाई ने अपनी गैंग के लोगों को दो काली स्कॉर्पियो गाड़ियों में हथियारों से लैस होकर बैठक स्थल पर भेजा। आरोप है कि हमलावरों के हाथों में लाठियां, तलवारें और गंडासियां थीं।

परिवादी के अनुसार आरोपियों ने बैठक में मौजूद लोगों पर हमला कर दिया, जिससे कई लोगों को चोटें आईं। वहीं उसके पुत्र नदीम खां के सिर में गंडासी लगने से गंभीर चोट आई। आरोप है कि हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी बोलेरो गाड़ी में भी तोड़फोड़ की और उसके शीशे तोड़ दिए। रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया गया कि गाड़ी में रखे दस्तावेज और करीब 50 हजार रुपए नकद भी आरोपी अपने साथ ले गए।

परिवादी ने बताया कि हमलावर घर में घुसकर वारदात को अंजाम देकर जाते समय जान से मारने की धमकी भी देकर गए। मामले में शामे खां, फान खां, काले खां, हबीब खां, अल्ला रखो, इस्माइल खां, दिलशाद खां, फिरोज खां, मिर्जा उर्फ यूनुस सहित अन्य लोगों को नामजद किया गया है। टाउन थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच एएसआई किशोर सिंह को सौंपी है। Hanumangarh News

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sach Kahoon Hindi