Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Paid Tribute: महाशहीद अमृतपाल इन्सां की 17वीं बरसी पर श्रद्धांजलि देने उमड़ी साध-संगत

Paid Tribute: महाशहीद अमृतपाल इन्सां की 17वीं बरसी पर श्रद्धांजलि देने उमड़ी साध-संगत

जाखल/फतेहाबाद, (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। तलवाड़ा रोड पर स्थित एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र में बुधवार को जाखल के महाशहीद अमृतपाल इन्सां की 17वीं बरसी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर आयोजित नामचर्चा में बड़ी संख्या में साध-संगत और परिवारजन श्रद्धांजलि देने के लिए शामिल हुए। Jakhal News

सभी ने महाशहीद अमृतपाल इन्सां द्वारा की गई सेवा, समर्पण और बलिदान को नमन् किया। अंत में प्रेमी मेजर सिंह इन्सां ने पवित्र गं्रथ में से महापुरुषों के अनमोल वचन पढ़कर सुनाए। महाशहीद की स्मृति में 10 मिनट का सुमिरन किया। नामचर्चा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अमृतपाल इन्सां ने मानवता भलाई के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाई और उनका जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित रहा।

अमृतपाल इन्सां 28 जुलाई 2009 को पंजाब के मानसा में डेरा प्रेमियों पर हुए हमले के दौरान गोली लगने से शहीद हो गए थे। उपचार के लिए ले जाते समय उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी शहादत को डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत ने महाशहादत का दर्जा दिया। वक्ताओं ने कहा कि उनकी सेवा भावना और त्याग हमेशा साध-संगत को प्रेरित करता रहेगा। नामचर्चा का संचालन ब्लॉक प्रेमी सेवक राजेंद्र कुमार इन्सां ने किया।

इस अवसर पर महाशहीद के पिता रामस्वरूप इन्सां, हरियाणा के नम्र सेवादार हरदेव कुमार, उत्तम इन्सां, राजकुमार रतिया, चंद्रभान रतिया के अलावा मा. निर्मल, शिव कुमार, सोहन सिंह, भीम सिंह, मुकेश कुमार, बोवी बिंदल, श्यामलाल इन्सां, बलकार साधनवास, तरसेम यादव, देवेंद्र कक्कड़, महेंद्र सिंह इन्सां, मंजीत सिंह इन्सां, दर्शन सिंह इन्सां, पवन कुमार रीटा, मुकेश मौर्य, मुरारी लाल इन्सां, रामलाल तलवाड़ा, हैप्पी बत्तरा, राजू म्योंद, बलदेव सिंह, देशराज गर्ग, चिमन हलवाई सहित शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादार एवं बड़ी संख्या में साध-संगत उपस्थित रही। Jakhal News

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sach Kahoon Hindi