Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
पश्चिम बंगाल में BJP की जीत के बाद नरवाना में जश्न, मंत्री कृष्ण बेदी ने कार्यकर्ताओं संग नाचकर बांटी मिठाई

पश्चिम बंगाल में BJP की जीत के बाद नरवाना में जश्न, मंत्री कृष्ण बेदी ने कार्यकर्ताओं संग नाचकर बांटी मिठाई

रवाना (सच कहूँ/राहुल)। Narwana News: हरियाणा के नरवाना स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस नरवाना में हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की जीत की खुशी मनाई।

इस दौरान उन्होंने देशवासियों को बधाई दी और पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

जश्न के दौरान मंत्री बेदी कार्यकर्ताओं के साथ ढोल-नगाड़ों पर थिरकते नजर आए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लड्डू और जलेबी खिलाकर जीत की खुशी साझा की। कार्यक्रम में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।

मंत्री बेदी ने कहा कि असम में बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में सफल रही है, जबकि पश्चिम बंगाल में पार्टी ने पहली बार बड़ी राजनीतिक सफलता हासिल की है।

उन्होंने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और लाखों कार्यकर्ताओं को दिया।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में वर्षों तक कानून व्यवस्था प्रभावित रही और केवल वोट बैंक की राजनीति की गई। अब बीजेपी के बढ़ते प्रभाव से राज्य में विकास और सुशासन को मजबूती मिलेगी।

अपने संबोधन में उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए कहा कि उनका "एक देश, एक विधान" का सपना आज देश की एकता और अखंडता को और मजबूत कर रहा है। कैबिनेट मंत्री ने अवैध घुसपैठ के मुद्दे पर भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि भारत कोई धर्मशाला नहीं है और अवैध रूप से देश में रहने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, हालांकि कानूनी तरीके से आने वालों का स्वागत किया जाएगा।

नगर निकाय चुनाव पर बयान:

हरियाणा में होने जा रहे नगर निकाय चुनावों को लेकर कृष्ण कुमार बेदी ने दावा किया कि प्रदेश में बीजेपी बेहद मजबूत स्थिति में है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम और नगर परिषद स्तर पर पार्टी को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है, जबकि विपक्ष बिखरा हुआ है।

उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले चुनावों में बीजेपी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sach Kahoon Hindi