Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
प्रयागराज में 8 अगस्त को छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी

प्रयागराज में 8 अगस्त को छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी

खनऊ (सच कहूँ न्यूज)। Lucknow News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आठ अगस्त को प्रयागराज के केपी ग्राउंड में आयोजित ह्यछात्र संवादह्ण कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था, कथित शिक्षा घोटालों और रोजगार जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

कांग्रेस के अनुसार, इस कार्यक्रम में पूर्वांचल के कई जिलों से बड़ी संख्या में छात्र शामिल होंगे।

पार्टी का दावा है कि ह्यछात्र संवादह्ण में भाग लेने के लिए अब तक डेढ़ लाख से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया है। पार्टी ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसकी समीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय रविवार को प्रयागराज पहुंचकर आयोजन स्थल और तैयारियों का जायजा लेंगे।

कांग्रेस संगठन की टीम ह्यछात्रों की गूंजह्ण अभियान के तहत कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी हुई है। पार्टी नेताओं का कहना है कि इस संवाद के माध्यम से छात्रों और युवाओं की समस्याओं तथा उनके सुझावों को प्रमुखता से सामने लाया जाएगा। राहुल गांधी कार्यक्रम में छात्रों से सीधे संवाद कर शिक्षा और रोजगार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर उनके विचार सुनेंगे।

 Lucknow News: प्रयागराज में 8 अगस्त को छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sach Kahoon Hindi