Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
पूंडरी नगर पालिका में सफाई व्यवस्था को मजबूती, 16 कर्मचारियों की होगी नियुक्ति

पूंडरी नगर पालिका में सफाई व्यवस्था को मजबूती, 16 कर्मचारियों की होगी नियुक्ति

पूंडरी (सच कहूँ न्यूज)। Pundri News: विधायक सतपाल जाम्बा द्वारा नगर पालिका पूंडरी में शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने हेतु सफाई कार्यों के टेंडर प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया।

इसके अंतर्गत नगर पालिका क्षेत्र में 16 सफाई कर्मचारियों, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं एक सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाएगी, जिससे शहर की स्वच्छता व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। इसके पश्चात ग्राम हजवाना में 113.10 लाख रुपए की लागत से नई पेयजल पाइपलाइन परियोजना का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर विधायक सतपाल जाम्बा ने स्वयं नारियल न तोड़कर गांव के बुजुर्गों एवं बेटियों के हाथों शुभारंभ करवाकर उन्हें सम्मान देने का संदेश दिया। ग्राम बाकल में 139.36 लाख रुपए की लागत से नई पेयजल पाइपलाइन परियोजना का शुभारंभ किया गया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sach Kahoon Hindi