Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Rajasthan News: राजस्थान में नकली पेट्रोल-डीजल के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

Rajasthan News: राजस्थान में नकली पेट्रोल-डीजल के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

Petrol-Diesel Busted: अलवर। राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़बास थाना क्षेत्र में पुलिस और जिला विशेष दल (डीएसटी) ने कांकरा गांव में संचालित कथित नकली पेट्रोल-डीजल के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि एक गोदाम से 6510 लीटर ज्वलनशील तरल पदार्थ, एक स्कॉर्पियो वाहन, फर्जी नंबर प्लेट, मोटर पंप, पाइप, माप उपकरण और 89 खाली ड्रम जब्त किए। मामले में आरोपी कोशिंद्र गुर्जर के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। Rajasthan News

आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि यहां नकली पेट्रोल और डीजल तैयार करके आसपास के क्षेत्रों में असली बताकर बेचा जा रहा है। कार्रवाई के दौरान गोदाम का ताला खुलवाकर तलाशी ली गयी, तो वहां 32 ड्रमों में करीब 6510 लीटर विभिन्न प्रकार के ज्वलनशील तरल पदार्थ मिले। Rajasthan News

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sach Kahoon Hindi