Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
रंजिश में कार चढ़ाकर हत्या का प्रयास, अधेड़ गंभीर घायल

रंजिश में कार चढ़ाकर हत्या का प्रयास, अधेड़ गंभीर घायल

नुमानगढ़। गोलूवाला थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते कार से कुचलकर हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का बीकानेर के अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि आरोपी घटना के बाद फरार हो गया।

इस संबंध में घायल शख्स की पत्नी की रिपोर्ट के आधार पर गोलूवाला पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार गांव सूरांवाली के वार्ड एक की निवासी माया देवी (54) पत्नी कृष्णलाल नायक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। Hanumangarh News

रिपोर्ट में बताया कि 2 मई की रात करीब 9.45 बजे उसका पति कृष्णलाल घर के सामने गेट पर बैठा था। इसी दौरान आरोपी चन्द्रभान पुत्र जीआराम नायक स्विफ्ट डिजायर कार नम्बर आरजे 40 डीए 4418 लेकर आया और जानबूझकर उसके पति पर गाड़ी चढ़ा दी। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने रंजिश के चलते गाड़ी को पीछे लेकर दोबारा टक्कर मारी, जिससे पीड़ित के सिर में गंभीर चोट आई, खोपड़ी फट गई, जबड़ा टूट गया और दांत बाहर निकल गए।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब आरोपी कार लेकर फरार हो गया। घायल को पहले सरकारी अस्पताल गोलूवाला पहुंचाया गया, जहां से उसे श्रीगंगानगर रेफर किया गया और बाद में बीकानेर के पीबीएम अस्पताल बीकानेर भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है और हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़िता के अनुसार आरोपी पहले भी उसके पति को जान से मारने की धमकी दे चुका था। गोलूवाला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई विजय सिंह कर रहे हैं। आरोपी की तलाश जारी है। Hanumangarh News

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sach Kahoon Hindi