Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Ration Card News: राशन की दुकानों पर फिंगरप्रिंट रजिस्ट्रेशन का खास कैंप, जानें, किन लाभार्थियों के लिए है अभियान?

Ration Card News: राशन की दुकानों पर फिंगरप्रिंट रजिस्ट्रेशन का खास कैंप, जानें, किन लाभार्थियों के लिए है अभियान?

Tamil Nadu Ration Card News: चेन्नई (एजेंसी)। तमिलनाडु सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक राशन कार्ड से जुड़े लाभार्थियों के लिए शनिवार को राज्यभर में विशेष अभियान आयोजित करने का निर्णय लिया है।

इस अभियान के तहत उचित मूल्य की दुकानों यानी राशन की दुकानों पर बायोमेट्रिक और फिंगरप्रिंट सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। Ration Card News

विशेष कैंप 29 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगा। सरकार ने उन राशन कार्ड धारकों से इसमें शामिल होने की अपील की है, जिनके परिवार के किसी सदस्य का फिंगरप्रिंट अभी तक दर्ज या सत्यापित नहीं हुआ है।

इन लाभार्थियों के लिए है अभियान?

अधिकारियों के मुताबिक, यह प्रक्रिया केंद्र सरकार के निर्देश के तहत की जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक राशन कार्ड से जुड़े पात्र लाभार्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का हिस्सा है। इसमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत आने वाले प्राथमिकता वाले परिवारों (Priority Households) और अंत्योदय अन्न योजना (AAY) कार्डधारकों के लाभार्थी शामिल हैं।

तमिलनाडु में राशन कार्ड से जुड़े परिवार के सदस्यों के फिंगरप्रिंट प्रमाणीकरण की प्रक्रिया अक्टूबर 2023 में शुरू की गई थी। उचित मूल्य की दुकानों के कर्मचारियों को निर्देश दिया गया था कि सत्यापन का काम राशन सामग्री के सामान्य वितरण को प्रभावित किए बिना किया जाए। सरकार के अनुसार, अब तक प्राथमिकता राशन कार्ड श्रेणी के 96.21 प्रतिशत लाभार्थियों का बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण पूरा किया जा चुका है। Ration Card News

100 प्रतिशत सत्यापन पूरा करने का लक्ष्य

अभी जिन लाभार्थियों का सत्यापन बाकी है, उन्हें अभियान में शामिल करने के उद्देश्य से राज्यव्यापी विशेष कैंप लगाया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करके 100 प्रतिशत बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण हासिल करना है। जिन परिवारों के सदस्यों का सत्यापन लंबित है, उन्हें अपने क्षेत्र की संबंधित उचित मूल्य की दुकान पर निर्धारित समय में पहुंचने को कहा गया है।

कैंप के दौरान लाभार्थियों को फिंगरप्रिंट दर्ज कराने और प्रमाणीकरण प्रक्रिया पूरी करने में राशन दुकान के कर्मचारी सहयोग करेंगे। अधिकारियों का कहना है कि विशेष अभियान से लंबित मामलों को एक साथ निपटाने में मदद मिलेगी और लोगों को सत्यापन के लिए बार-बार दुकान के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

सरकार ने राशन कार्ड धारकों से अपील की है कि वे अपने परिवार के सभी सदस्यों के सत्यापन की स्थिति जांच लें। जिनका प्रमाणीकरण बाकी है, वे विशेष कैंप में पहुंचकर प्रक्रिया पूरी कराएं। प्रशासन को उम्मीद है कि लोगों के सहयोग से अभियान सफलतापूर्वक पूरा होगा और खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक सुचारू रूप से पहुंचता रहेगा। Ration Card News

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sach Kahoon Hindi