Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Ration Depot Suspended: पावटी कलां की राशन की दुकान सस्पेंड, डीएसओ ने की कार्यवाही

Ration Depot Suspended: पावटी कलां की राशन की दुकान सस्पेंड, डीएसओ ने की कार्यवाही

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Ration Shop Suspended: जिला पूर्ति अधिकारी ने गांव पावटी कलां में संचालित सरकारी खाद्यान्न की दुकान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। राशन विक्रेता पर तौल से कम खाद्यान्न दिए जाने एवं उपभोक्ताओं से अभद्र व्यवहार किये जाने के आरोप जांच में सही मिलने के पश्चात निलंबन की कार्यवाही की गई है।

ग्राम पंचायत पावटी कलां में संचालित सरकारी राशन की दुकान के विरुद्ध प्रशासन के द्वारा कार्यवाही की गई है। राशन विक्रेता सोना देवी के विरुद्ध गांव के ही कुछ लोगो ने पिछले दिनों शिकायती-पत्र दिया था, जिसमें उनपर निजी कांटे से राशन तौलने, तौल से कम खाद्यान्न देने तथा अभद्र व्यवहार किये जाने के आरोप लगाए गए थे। जांच के उपरांत मामले की रिपोर्ट जिला आपूर्ति अधिकारी शामली को सौंपी गई थी।

विगत मंगलवार को जिलाधिकारी के अनुमोदन के पश्चात डीएसओ ने सोना देवी के नाम पर खाद्यान्न वितरण हेतु जारी किए गए अनुबंध-पत्र को निलंबित कर दिया है। साथ ही, इस दुकान से जुड़े राशन उपभोक्ताओं को गांव के ही दूसरे राशन विक्रेता सुरेश की दुकान से सम्बद्ध कर दिया है। प्रशासन की कार्यवाही से भ्रष्ट राशन विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sach Kahoon Hindi