Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
रतिया के इन बच्चों ने छबील लगाकर बुझाई राहगीरों की प्यास

रतिया के इन बच्चों ने छबील लगाकर बुझाई राहगीरों की प्यास

रतिया (तरसेम सैनी/शामवीर)। भीषण गर्मी के बीच रतिया की टिब्बा कॉलोनी और नहर कॉलोनी के बच्चों ने सेवा भाव का परिचय देते हुए ठंडे व मीठे पानी की छबील लगाकर राहगीरों की प्यास बुझाई। टिब्बा कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा दशमेश दरबार के पास लविश कुमार, तरुण, वरुण, हर्ष, महक सहित अन्य बच्चों ने छबील लगाई।

बच्चों ने बताया कि वे प्रत्येक वर्ष गर्मियों में आसपास के लोगों के सहयोग से यह सेवा कार्य करते हैं। छबील में बड़ी संख्या में राहगीरों ने ठंडा और मीठा पानी पीकर राहत महसूस की।

वहीं नहर कॉलोनी के बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ छबील लगाकर राहगीरों को शीतल जल वितरित किया। प्रमांशु गर्ग, ऋषभ गर्ग, रमन, रजत, आदित्य, बॉबी, सक्षम और मोहित ने सेवा कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई। राहगीरों ने बच्चों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में प्यासे लोगों को पानी पिलाना एक पुण्य कार्य है। कॉलोनीवासियों ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि सेवा और परोपकार भारतीय संस्कृति की पहचान हैं। पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक एवं सेवा कार्यों में भागीदारी से बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित होते हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sach Kahoon Hindi