Dailyhunt
Road Accident: पुलिस कैदी वाहन और बाइक की टक्कर में युवक घायल

Road Accident: पुलिस कैदी वाहन और बाइक की टक्कर में युवक घायल

वरटेक के दौरान आमने-सामने भिड़ंत, सिर, हाथ-पैर में आई गंभीर चोटें

हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। Hansi Road Accident News: हांसी शहर के नजदीक जींद रोड पर वीरवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब पुलिस के कैदी वाहन और बाइक सवार के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई।

हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले सामान्य अस्पताल और बाद में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार, समाधान रोड निवासी 28 वर्षीय राहुल, जो बिजली की दुकान चलाने के साथ एसी रिपेयरिंग का कार्य करता है, वीरवार दोपहर करीब 2 बजे शेखपुरा से काम खत्म कर बाइक पर हांसी लौट रहा था।

इसी दौरान जींद रोड पर शेखपुरा के पास जींद की ओर जा रहा पुलिस का कैदी वाहन ओवरटेक कर रहा था, तभी उसकी राहुल की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत उसे हांसी के सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उसे शहर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उसका आॅपरेशन किया गया। परिजनों के अनुसार, हादसे की सूचना उन्हें एक राहगीर के माध्यम से मिली। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से राहुल का मोबाइल फोन बंद है और अब तक नहीं मिल पाया है। वहीं, इस बारे में पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि अभी पीड़ित युवक के बयान होने बाकी है उसी के आधार पर कार्यवाई की जाएगी। Hansi News

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sach Kahoon Hindi