Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सदर कोतवाली के नवनिर्मित भोजनालय का डीएम-एसपी ने किया उद्घाटन

सदर कोतवाली के नवनिर्मित भोजनालय का डीएम-एसपी ने किया उद्घाटन

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: शुक्रवार को डीएम शामली आलोक कुमार यादव एवं एसपी नरेन्द्र प्रताप सिंह ने कोतवाली शामली परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सुविधा हेतु नवनिर्मित भोजनालय (मेस) का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर दोनों अधिकारियों के द्वारा मेस भवन का निरीक्षण करके वहाँ उपलब्ध व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया गया।

उन्होंने मातहतों को भोजनालय की साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता एवं कर्मचारियों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित किये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मी कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा हेतु दिन-रात कार्य करते हैं, ऐसे में उनके लिए बेहतर भोजन एवं सुव्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। नवनिर्मित मेस से पुलिसकर्मियों को स्वच्छ, गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध भोजन उपलब्ध हो सकेगा, जिससे उनकी कार्यक्षमता एवं मनोबल में वृद्धि होगी।

वहीं, जिलाधिकारी ने भी पुलिस विभाग द्वारा कराए गए इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि कर्मचारियों के कल्याण एवं सुविधाओं के प्रति सकारात्मक प्रयास कार्य संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ बनाते हैं। दोनों अधिकारियों के द्वारा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सचिन शर्मा के प्रयासों की भी प्रशंसा की गई। इस अवसर पर एएसपी सुमित शुक्ला, एसडीएम कैराना शिवाजी यादव, सीओ सिटी जितेन्द्र सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सचिन कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sach Kahoon Hindi