Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Samadhan Shivir: समाधान शिविर में पहुंचीं 15 शिकायतें, एडीसी ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

Samadhan Shivir: समाधान शिविर में पहुंचीं 15 शिकायतें, एडीसी ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

रसा (सच कहूँ/पवन कुमार)। Sirsa News: आमजन की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। सोमवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही कार्रवाई कर उनका जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।

जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित शिविरों में कुल 15 शिकायतें पहुंचीं।

एडीसी ने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। योजनाओं का लाभ लेने में किसी व्यक्ति को परेशानी आती है तो उसका समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए। एडीसी ने बताया कि नागरिक प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जिला मुख्यालय एवं उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं का निवारण करवा सकते हैं।

 Sirsa News: लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर के दौरान आमजन की समस्याएं सुनते एडीसी अर्पित संगल।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sach Kahoon Hindi