Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Senior Colvin Shield 2026: राजस्थान में 25 मई से शुरू होगी सीनियर कॉल्विन शील्ड क्रिकेट प्रतियोगिता: डॉ मोहित जसवंत यादव

Senior Colvin Shield 2026: राजस्थान में 25 मई से शुरू होगी सीनियर कॉल्विन शील्ड क्रिकेट प्रतियोगिता: डॉ मोहित जसवंत यादव

Senior Colvin Shield 2026: जयपुर। राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) की एडहॉक समिति के संयोजक डॉ. मोहित जसवंत यादव (Dr. Mohit Jaswant Yadav) ने बताया कि भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के आगामी घरेलू क्रिकेट सत्र 2026-27 की तैयारियों के अंतर्गत राजस्थान क्रिकेट संघ द्वारा 25 मई से राज्य के विभिन्न जिला केंद्रों पर राज्य स्तरीय सीनियर कॉल्विन शील्ड क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

यह प्रतियोगिता बीसीसीआई के निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न होगी। Rajasthan Cricket News

उन्होंने जानकारी दी कि प्रतियोगिता के लीग मुकाबले 25 मई से 1 जून 2026 तक जयपुर, उदयपुर और जोधपुर में आयोजित किए जाएंगे। सभी मैच लाल गेंद (रेड बॉल) से खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीकरण संबंधित जिला क्रिकेट संघों के माध्यम से किया जाएगा। पंजीकरण के लिए खिलाड़ियों को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे, जिनमें कम्प्यूटरीकृत जन्म प्रमाण पत्र, बोनाफाइड प्रमाण पत्र, पिछले तीन वर्षों की विद्यालय अथवा महाविद्यालय की अंकतालिकाएं तथा आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या पैन कार्ड में से कोई एक पहचान पत्र शामिल रहेगा।

डॉ. यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 मई 2026 निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त आरसीए एडहॉक समिति द्वारा राज्य के सभी जिला क्रिकेट संघों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और क्रिकेट गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से 15 मई को आरसीए अकादमी में दूधिया रोशनी के बीच एक मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित किया जाएगा। इस मैत्री मुकाबले में जिला क्रिकेट संघों के पदाधिकारी भाग लेंगे।

डॉ. मोहित जसवंत यादव ने कहा कि आरसीए राज्य में क्रिकेट के विकास और जिला क्रिकेट संघों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में राज्य के खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ तथा सहकारिता मंत्री सहित कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रहने की संभावना है।गौतम कुमार दक जी की गरिमामय उपस्तिथि में फ्रेंडली मैच आयोजित किया जायेगा। Rajasthan Cricket News

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sach Kahoon Hindi