Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सेंट आरसी स्कूल में 10वीं के मेधावियों को किया सम्मानित

सेंट आरसी स्कूल में 10वीं के मेधावियों को किया सम्मानित

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कस्बे के सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल(10+2) में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में खूबसूरत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को उनकी शानदार सफलता के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

मेधावियों में सुहैब चौधरी ने 91.40 फीसदी अंक के साथ विद्यालय टॉप किया है। अक्षिता 90.40 तथा निकुंज उपमन्यु 89 फीसदी अंकों के साथ द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। अतहर चौहान, आयुषी, हिमांशी, शाहिद, पलक चौहान, कशिश, श्रद्धा रानी, अलीजा, तूबा तथा करण रूहेला टॉप 10 सूची में सम्मिलित होने में कामयाब रहें।

विद्यालय प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार व शिक्षकों ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। मेधावियों को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय निदेशक यशपाल पंवार ने कहा कि यह सफलता हमारे विद्यार्थियों की अथक मेहनत, शिक्षकों के सही मार्गदर्शन और अभिभावकों के अटूट विश्वास का परिणाम है। हमें अपने सभी मेधावी छात्रों पर गर्व है। यह सफलता आने वाले बैच के छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। इस अवसर पर पवन वशिष्ठ, लोकेन्द्र तोमर, शुभम कर्णवाल, प्रभात गर्ग, प्रशान्त शर्मा, विवेक चौहान, अंकित चौहान, प्रमोद कुमार, अश्वनी कुमार, संध्या शर्मा, कल्पना तोमर, मीनाक्षी चौधरी आदि उपस्थित रहें।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sach Kahoon Hindi