Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Shaheed Udham Singh Shaheedi Diwas: शहीद ऊधम सिंह के 86वें शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि सभा कल

Shaheed Udham Singh Shaheedi Diwas: शहीद ऊधम सिंह के 86वें शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि सभा कल

नुमानगढ़। कंबोज समाज महासमिति की ओर से अमर शहीद ऊधम सिंह के 86वें शहीदी दिवस के मौके पर 31 जुलाई, शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम गुरुद्वारा गुरु नानकसर, प्रेमनगर, टाउन में आयोजित होगा, जिसमें समाज के लोगों सहित आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करने की अपील की गई है।

आयोजन के तहत सुबह 8 बजे से 9. 30 बजे तक सुखमनी साहिब का पाठ किया जाएगा। इसके बाद सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक ढाडी जत्थों की ओर से संगतों को गुरुबाणी से निहाल किया जाएगा। वहीं सुबह 10.30 बजे से संगत के लिए अटूट लंगर का आयोजन रहेगा।

कंबोज समाज महासमिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य देश के महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह के अद्वितीय बलिदान को याद करते हुए नई पीढ़ी को उनके राष्ट्रप्रेम, साहस और त्याग से प्रेरित करना है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sach Kahoon Hindi