Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Sirsa News: नाथूसरी चौपटा के खिलाड़ियों ने किया विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन

Sirsa News: नाथूसरी चौपटा के खिलाड़ियों ने किया विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन

CBSE Cluster-16 Volleyball Competition: नाथूसरी चौपटा,(सच कहूँ/भगत सिंह)। दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नाथूसरी चौपटा के खिलाड़ियों ने सीबीएसई क्लस्टर-16 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया।

फतेहाबाद स्थित द ओलिव स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में स्कूल की अंडर-14 और अंडर-19 टीमों ने स्वर्ण पदक जीतकर क्लस्टर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि अंडर-17 टीम उपविजेता रही। इस प्रदर्शन के साथ अंडर-14 और अंडर-19 टीमें सीबीएसई राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए भी क्वालिफाई कर गई हैं। Sirsa News

विद्यालय की प्राचार्या शिखा गोदारा ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि वर्षों की मेहनत और प्रशिक्षण का परिणाम है। दयानंद वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन भरत सिंह कासनिया और सचिव विजेंद्र गोदारा ने भी खिलाड़ियों, मेंटर मुकेश कासनिया तथा प्रशिक्षक प्रकाश छाबड़ा और नरेश को सम्मानित करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। Sirsa News

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sach Kahoon Hindi