Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Sirsa News: ओढ़ां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 18 दिन कोमा में रहने के बाद हार गए जिंदगी की जंग

Sirsa News: ओढ़ां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 18 दिन कोमा में रहने के बाद हार गए जिंदगी की जंग

ढ़ां/सरसा, (सच कहूँ/राजू)। ओढ़ां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Centre in Odhan) में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी युगल किशोर का 18 दिन तक कोमा में रहने के बाद बुधवार सुबह बठिंडा के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

जानकारी के अनुसार 10 जुलाई को ड्यूटी के दौरान ओपीडी में कार्य करते समय अचानक उनका रक्तचाप बढ़ गया और वे बेहोश होकर गिर पड़े। चिकित्सकों ने उन्हें ब्रेन अटैक होने की पुष्टि की। Sirsa News

करीब 59 वर्षीय युगल किशोर मूल रूप से बिहार के गया जिले के निवासी थे। लंबे समय से उनकी तैनाती ओढ़ां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में थी और वे परिवार सहित अस्पताल परिसर स्थित सरकारी आवास में रह रहे थे। उनका शव बुधवार दोपहर सीएचसी ओढ़ां लाया गया, जहां सहकर्मियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर बिहार ले गए। युगल किशोर फरवरी 2027 में सेवानिवृत्त होने वाले थे। उनके परिवार में चार विवाहित बेटियां और एक बेटा है। Sirsa News

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sach Kahoon Hindi