Dailyhunt
Snatching: महिला से मारपीट, कान फाड़कर बाली तोड़ी व मंगलसूत्र छीना

Snatching: महिला से मारपीट, कान फाड़कर बाली तोड़ी व मंगलसूत्र छीना

तीन नामजद के खिलाफ मामला दर्ज

Snatching: हनुमानगढ़। पड़ोसियों के बीच मामूली कहासुनी ने गंभीर रूप ले लिया, जिसमें एक बुजुर्ग महिला के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसके कान की बाली तोड़ दी गई और बहू का मंगलसूत्र छीनने का मामला सामने आया है।

संगरिया थाना पुलिस ने तीन महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में वार्ड 31, संगरिया निवासी कौशल्या देवी (60) पत्नी रामनिवास कुम्हार ने बताया कि 2 अप्रैल को शाम करीब 6.30 बजे बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर पड़ोस में रहने वाली सिमरण कौर के साथ कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर सिमरण कौर ने अपनी माता बिंदर कौर व दादी को मौके पर बुला लिया। Hanumangarh News

आरोप है कि तीनों ने एकजुट होकर कौशल्या देवी पर हमला कर दिया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसके कान में पहनी हुई बाली को जोर से खींचकर तोड़ दिया, जिससे उसका कान फट गया और खून बहने लगा। साथ ही दूसरे कान की छोटी बाली भी निकाल ली गई। पीड़िता ने बताया कि शोर सुनकर उसकी बहू मोनिका मौके पर पहुंची और बीच-बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। इस दौरान उसके गले में पहना हुआ सोने का मंगलसूत्र भी छीन लिया गया।

घटना के दौरान आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया। पुलिस ने रिपोर्ट व प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर सिमरण कौर, बिंदर कौर व उनकी दादी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच हेड कांस्टेबल सुखदेव सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Hanumangarh News

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sach Kahoon Hindi