Blood Donation: अनूपगढ़ (सच कहूँ/नरेन्द्र भोजक)। सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की ओर से शुरू की गई थैलेसीमिया मरीजों के लिए रक्तदान की मुहिम में डेरा सच्चा सौदा के सेवादार बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
कुछ ऐसा ही उदाहरण प्रस्तुत किया है ब्लॉक अनूपगढ़ के सच्ची प्रेमी समिति सेवादार संजीव इन्सां ने। Anupgarh News
जानकारी के अनुसार अनूपगढ़ के लाजवंती हॉस्पिटल में भर्ती थैलेसीमिया मरीज लक्षिता अरोड़ा (22) पुत्री संदीप अरोड़ा के लिए रक्त की अत्यधिक जरूरत थी। जब इस बात की सूचना सच्ची प्रेमी समिति के सेवादार संजीव इन्सां के पास पहुंची तो वे बिना कुछ सोचे अपने पूज्य गुरु जी के पावन वचनों पर चलते हुए तत्काल हॉस्पिटल पहुंचे और एक यूनिट रक्तदान कर मरीज के इलाज में सहयोग किया। रक्तदान के लिए मरीज के परिजनों ने पूज्य गुरु जी व उनकी पावन शिक्षाओं का अनुसरण कर रहे डेरा सच्चा सौदा सेवादार का कोटि-कोटि धन्यवाद किया। Anupgarh News

