Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Tips to clean intestine: आंतों में फंसी गंदगी को निकाल बाहर करेंगे ये नुस्खे, सूजन भी होगी कम

Tips to clean intestine: आंतों में फंसी गंदगी को निकाल बाहर करेंगे ये नुस्खे, सूजन भी होगी कम

Tips to clean intestine पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा बताए गए हेल्थ टिप्स के अनुसार, सुबह उठते ही सबसे पहले एक-दो गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। ध्यान रखने वाली बात यह है कि पानी रूम टेम्प्रेचर का होना चाहिए, यानी ना ज्यादा ठंडा और ना ही ज्यादा गर्म।

इसके बाद थोड़ी देर चहल-कदमी या हल्की वॉक करनी चाहिए। ऐसा करने से शरीर जल्दी फ्रेश महसूस करता है और आंतों की सफाई बेहतर तरीके से होती है। नियमित रूप से ऐसा करने पर कब्ज जैसी समस्याओं से भी राहत मिल सकती है। उन्होंने बताया कि धीरे-धीरे पानी की मात्रा बढ़ानी चाहिए। यदि कोई व्यक्ति सुबह के समय तीन से चार गिलास पानी पीने की आदत बना लेता है तो पेट साफ रहने और पाचन तंत्र मजबूत होने में काफी मदद मिल सकती है।

सुबह पानी पीने के फायदे | Tips to clean intestine

  • शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद
  • पेट साफ रखने में लाभकारी
  • पाचन तंत्र मजबूत होता है
  • शरीर में ताजगी बनी रहती है
  • कब्ज की समस्या कम हो सकती है

ध्यान रखने योग्य बातें

  1. बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीने से बचें
  2. पानी धीरे-धीरे और आराम से पिएं
  3. खाली पेट हल्की वॉक जरूर करें
  4. जरूरत से ज्यादा पानी एकदम न पिएं
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sach Kahoon Hindi