टोहाना (सच कहूँ न्यूज)। Tohana News: थाना शहर टोहाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार 14 मार्च की शाम टोहाना-भूना रोड पर कार सवार आरोपियों ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मारकर डंडों व गंडासी से हमला कर घायल कर दिया था।
घायल को पहले नागरिक अस्पताल और बाद में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मामले में रणजीत, अनिल, सुनील और बिट्टू को काबू कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की जांच जारी है। Tohana News
Wheat Crop Burned: आग लगने से तीन एकड़ गेहूं की फसल जली, किसानों व फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

