Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Truck Fire: मायना के पास चलते ट्रक में आग, दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Truck Fire: मायना के पास चलते ट्रक में आग, दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak News: जिले के गांव मायना के पास एक चलते ट्रक में अचानक से आग लग गई और चालक व क्लीनर ने कूद कर अपनी जान बचाई और इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

ट्रक में आग लगने से लाखों रुपए का प्लास्टिक दाना जलकर राख हो गया।

ट्रक चालक राजू ने बताया कि वह क्लीनर के साथ झज्जर से प्लाटिस्क दाना ट्रक में लोड़ करके रोहतक के लिए चला था और शनिवार दोपहर को जब गांव मायना के पास पहुंचा तो ट्रक में अचानक से आग लग गई। चालक व परिचालक ने कूद कर अपनी जान बचाई और इसकी सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस भी ट्रक में आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Sach Kahoon Hindi