Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Air India करेगी रोजाना 100 फ्लाइट्स कम, इस कारण उठा रही है बड़ा कदम

Air India करेगी रोजाना 100 फ्लाइट्स कम, इस कारण उठा रही है बड़ा कदम

इंटरनेट डेस्क। फ्यूल की बढ़ती कीमतों और स्पेयर पार्ट्स की कमी के चलते एयर इंडिया अब एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। कपंनी अब अपनी इंटरनेशनल और डोमेस्टिक उड़ानों में करीब 10% की कटौती करेगी।

खबरों के अनुसार, जेट फ्यूल (एटीएफ) की बढ़ती कीमतों और अपने पुराने बेड़े के लिए स्पेयर पार्ट्स की कमी के कारण टाटा ग्रुप की ये एयरलाइन अक्टूबर के अंत से शुरू होने वाले विंटर शेड्यूल से प्रतिदन लगभग 100 उड़ानें बंद करेगी।

एयर इंडिया की ओर से मौजूदा समय में हर दिन करीब 900 उड़ानों का संचालन किया जाता है। कंपनी के इस कदम से ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और अमेरिका के रूट प्रभावित होंगे।

बताया जा रहा है कि कंपनी के पास मौजूदा समय में लगभग 30 वाइड-बॉडी विमान स्पेयर पार्ट्स और इंजन की कमी की वजह से ग्राउंडेड हैं। एयरलाइन की ओर से बोइंग और एयरबस को नए विमानों के बड़े ऑर्डर दिए हैं, लेकिन उनकी डिलीवरी में अभी वक्त लगेगा। तब तक कंपनी की ओर से उपलब्ध विमानों के साथ ही अपना शेड्यूल मैनेज करने का प्रयास किया जा रहा है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Samacharjagat