Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
एसआई भर्ती मामले में अब Ashok Gehlot  ने दे दिया है ये बड़ा बयान, कहा- जिन्हें सजा देनी है, उन्हें .

एसआई भर्ती मामले में अब Ashok Gehlot ने दे दिया है ये बड़ा बयान, कहा- जिन्हें सजा देनी है, उन्हें .

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब एसआई भर्ती मामले में कोर्ट के आदेश के प्रश्न पर अपना जवाब दिया है। पूर्व सीएम गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि कहा कि जो कानून कहता है, उसे आगे बढ़ाते रहो। सरकारें हमारी भी रही हैं, इनकी भी हैं। उस समय पूरे देश में कई जगह पेपर आउट हुए थे—चाहे यूपी हो, गुजरात हो, हरियाणा हो, पंजाब हो या बिहार—लगभग हर जगह ऐसे मामले सामने आए थे। उस वक्त देश के अंदर ऐसा माहौल बना हुआ था कि जो गैंग्स काम कर रही थीं, वे अलग-अलग राज्यों में सक्रिय थीं। अब ये हमें कितना दोष देंगे? दो साल तो हो चुके हैं। ये खुद कब काम करेंगे, यह समझ से परे है।

गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि वो अपना काम करें। ज्यूडिशियरी अपना काम करे, एसओजी अपना काम करे, एसीबी अपना काम करे। जिन्हें सज़ा देनी है, उन्हें सजा दो, जिन्हें जेल भेजना है, जेल भेजो। कौन मना कर रहा है? लेकिन ये लोग सरकार को बदनाम करने के लिए उसे टार्गेट बनाकर टाइम वेस्ट कर रहे हैं। आखिर कब तक ऐसा करते रहेंगे?

स्व. कन्हैयालाल के बेटे को इंसाफ से जुड़े सवाल का जवाब पर अशोक गहलोत ने कहा कि इतनी बेशर्मी मैंने कभी देखा नहीं। क्योंकि गृह मंत्री जी कह रहे हैं कि भाई स्टेट गवर्नमेंट नहीं बना रही है स्पेशल कोर्ट। हमें कहा गया? हमारी तो दो चार महीने बाद सरकार चली गई। अब क्या।

सरकार को चाहिए कि अभी से इस पर ध्यान दे
प्रतिकूल मौसम से किसानों को होने वाली पीड़ा को लेकर अशोक गहलोत ने कहा कि एक तो फसलों को ओलावृष्टि से बहुत नुकसान हुआ है और ऊपर से मौसम भी लगातार खराब चल रहा है। इस बार पता नहीं क्या हो रहा है, क्लाइमेट चेंज लगातार असर दिखा रहा है। अभी अप्रैल का महीना चल रहा है और क्लाइमेट की प्रिडिक्शन भी अलग तरह की आ रही है। इसलिए यह बहुत चिंता का विषय है। सरकार को चाहिए कि अभी से इस पर ध्यान दे, ताकि किसानों को टाइमली क्षतिपूर्ति मिल सके और किसान की कमर न टूटे। किसानों की हालत बहुत खराब है। वे मेहनत करते हैं, लेकिन बाद में तूफान, ओलावृष्टि और कोल्ड वेव के कारण फसलें खराब हो जाती हैं, तो उनका दिल जलता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Samacharjagat