Dailyhunt
Gold-Silver Prices: एक दिन में पांच हजार रुपए महंगी हुई चांदी, सोने के भी बढ़ गए हैं दाम

Gold-Silver Prices: एक दिन में पांच हजार रुपए महंगी हुई चांदी, सोने के भी बढ़ गए हैं दाम

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इसी के तहत आज सर्राफा बाजार में कीमतों में अचानक उछाल आया है। इससे ग्राहकों की चिंता बढ़ गई है। राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, चांदी के भाव में एक ही दिन में करीब 5000 रुपए का इजाफा हुआ है।

वहीं सोने की कीमतों में भी 1000 रुपए तक बढ़ गई है।

आज राजस्थान में शुद्ध चांदी की कीमत 2,29,400 रुपए है। वहीं 18 कैरेट चांदी की कीमत आज 2,28,000 रुपए के स्तर पर बनी हुई है। राजस्थान में आज 24 कैरेट सोना 1,47,100 रुपए प्रति 10 ग्राम की कीमत पर पहुंच चुका है। 23 कैरेट जेवराती सोना 1,41,215 रुपए और 22 कैरेट सोना 1,35,330 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जा चुका है।

इन सभी कीमतों पर ग्राहकों को तीन प्रतिशत जीएसटी अलग से लगेगी। विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और डॉलर की मजबूती का प्रभाव देश में सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ रहा है। वहीं शादी सीजन के कारण कीमतों में तेजी आई है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Samacharjagat