Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Hair Care Tips: लंबे-घने बालों के लिए इस तेल का करें उपयोग, मिलेगा फायदा

Hair Care Tips: लंबे-घने बालों के लिए इस तेल का करें उपयोग, मिलेगा फायदा

इंटरनेट डेस्क। आज के समय में कई कारणों से लोगों को बाल झड़ने की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज हम आपको एक तेल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो इस परेशानी को दूर करने में बहुत ही उपयोगी है।

आज हम आपको रोजमेरी के तेल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो लंबे-घने बालों के लिए बहुत ही उपयोगी है। हेयर केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है। ये तेल स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने में उपयोगी है।

इसकी मदद से बालों को जड़ों से मजबूती मिलती है। इसे आप 1 कप रोजमेरी के पत्ते और 1 कप नारियल या जैतून के तेल से बना सकते हैं। इन चीजों को अच्छे से उबालकर ये तेल बना सकते हैं। ये तेल आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। इस तेल को गुनगुना करके ही उपयोग करें। इससे उंगलियों से स्कैल्प में अप्लाई करने के बाद हल्के हाथ के दबाव से सिर की मालिश करें। ऐसा करने से आपको लाभ मिलेगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Samacharjagat