Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Health Tips: नाभि में तेल डालने से सेहत को मिलते हैं ये गजब के फायदे, जान लें आप

Health Tips: नाभि में तेल डालने से सेहत को मिलते हैं ये गजब के फायदे, जान लें आप

इंटरनेट डेस्क। नाभि में तेल डालना हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। शरीर की लगभग 72,000 नसें नाभि से जुड़ी होती हैं। इसी कारण तो आयुर्वेद में नाभि में तेल लगाने को 'नाभि पूरण' या 'पेचोटी थेरेपी' कहा जाता है।

नाभि में तेल लगाने से स्वास्थ को कई तरह के फायदे मिलते हैं। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं।

आपको बात दें कि सरसों या हींग मिला तेल नाभि में लगाने से गैस, ब्लोटिंग, कब्ज और पेट दर्द की परेशानियां दूर होती हैं। तेल के कारण पाचन अग्नि को एक्टिव करता है, जिससे खाना सही तरीके से पचता है। वहीं रात को सोने से पहले नाभि में तेल लगाने से नर्वस सिस्टम शांत होता है। इससे तनाव और चिंता कम हो जाती है। ऐसा करने से गहरी और अच्छी नींद आती है।

सर्दियों में तिल या सरसों का तेल नाभि में लगाने से भी बहुत ही लाभ मिलता है। इससे जोड़ों का दर्द और शरीर की अकड़न दूर होती है। वहीं महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाले पेट और कमर के ऐंठन में से भी राहत मिलती है।

त्वचा से जुड़ी ये परेशानियों हो जाती हैं दूर
नाभि में तेल लगाने से त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियां भी दूर होती हैं। फटे होंठ, रूखी त्वचा और फटी एड़ियों की समस्या से पाने के लिए आपको ये काम जरूर ही करना चाहिए। बादाम या नीम का तेल लगाने से कील-मुहांसे, डार्क सर्कल्स और चेहरे पर कालेपन की परेशानी दूर होती है। वहीं नारियल का तेल नाभि में लगाने से बाल झड़ने की परेशानी कम होती है।

PC:healthshots

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Samacharjagat