Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
IND vs SL: सोनल दिनुशा ने दूसरी पारी में भी लगाया शतक, श्रीलंका की हार टालने के लिए कर रहे हैं संघर्ष

IND vs SL: सोनल दिनुशा ने दूसरी पारी में भी लगाया शतक, श्रीलंका की हार टालने के लिए कर रहे हैं संघर्ष

खेल डेस्क। भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबों में खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच अब ड्रॉ की ओर जाता नजर आ रहा है। फॉलोऑन खेल रही श्रीलंका ने दूसरी पारी में आठ विकेट गंवाकर 387 रन बना लिए हैं।

टीम अब भारत से 174 रन आगे है। आज मैच का पांचवां दिन है। श्रीलंका के स्टार क्रिकेटर सोनल दिनुशा (नाबाद 100 ) ने दूसरी पारी में भी शतक लगा दिया है। वह श्रीलंका की हार टालने में लगे हुए हैं। उन्होंने पहली पारी में भी 103 रन बनाए थे।

भारतीय टीम जल्द ही बचे हुए दो विकेट लेकर लक्ष्य हासिल करना चाहेगी। भारत की ओर से मानव सुथार ने श्रीलंका की दूसरी पारी में सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए हैं। रवींद्र जडेजा 2, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और सारांश जैन को 1-1 विकेट ले चुके हैं। भारत ने पहली पारी 503/9 पर घोषित की थी। जवाब में पहली पारी में श्रीलंका 290 रन पर ऑलआउट हुआ था।

भारत को 213 रन की बढ़त मिली थी और उसने फॉलोऑन दिया था। दो मैचों की सीरीज का पहला मैच जीतकर भारत ने बढ़त रखी है। भारतीय टीम दूसरा मैच जीतकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में अपनी स्थिति सुधारना चाहेगी। जीत से सीरीज पर टीम इंडिया का 2-0 से कब्जा हो जाएगा।

देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल ने लगाया था शतक
मैच में देवदत्त पडिक्कल (117) और ध्रुव जुरेल (नाबाद 115) रन की शानदार पारियों के दम पर भारत पहली पारी में 9 विकेट पर 503 रन बनाकर पारी घोषित की थी। जवाब में श्रीलंका की पहली पारी केवल 290 रन पर ही सिमट गई। इसके बाद उसे फॉलोऑन का सामना करना पड़ा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Samacharjagat