इंटरनेट डेस्क। जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से आतंकी हमला हुआ है। अब यहां के कुलगाम में पहलगाम जैसा आतकी हमला हुआ है। आतंकियों ने ईंट भट्ठा मजदूरों के नाम पूछे और 2 हिंदुओं को अलग करके उन्हें गोल मारी।
खबरों के अनुसार, दोनों छत्तीसगढ़ निवासी मजदूरों की मौत हो चुकी है।
खबरों के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे ये हमला हुआ। आतंकवादियों ने 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी। हमले में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, दूसरे की आज सुबह श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस इलाज के दौरान मौत हो गई। मारे गए युवकों की पहचान दीपक रात्रे और भूपेंद्र के रूप में की गई है।
अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी दी कि ये हमला कुलगाम से करीब 20 किमी दूर केलाम में हुआ। स्थानीय लोगों ने जानकारी दी कि उन्हें 10-12 राउंड फायर की आवाज सुनाई दी थी। घटनास्थल के चारों तरफ करीब दो किमी का क्षेत्र सील आतंकियों की तलाश जारी है। माना जा रहा है कि आतंककी लश्कर की विंग द रेजिस्टेंस फ्रंट से जुड़े हैं।

