Dailyhunt
कांग्रेस नेता Pawan Khera के घर पर पुलिस की रेड, इस मामले में की कार्रवाई

कांग्रेस नेता Pawan Khera के घर पर पुलिस की रेड, इस मामले में की कार्रवाई

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली और असम पुलिस की टीम ने आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा के घर छापेमारी की है। टीम खेड़ा के कांग्रेस नेता के दिल्ली के निजामुद्दीन ईस्ट स्थित घर पर रेड मारी है।

खबरों के अनुसार, टीम पवन खेड़ा से पूछताछ करेगी। उन्हें रिमांड पर लेने की भी बात सामने आ रही है।

हालांकि, अभी तक इस संबंध में किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के खिलाफ टिप्पणी की थी, जिसके बाद उन्होंने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसी मामले में कार्रवाई को लेकर आज उनके घर पर छापेमारी की गई है।

आपको बता दें कि हाल ही पवन खेड़ा ने कथित तौर पर असम के सीएम की पत्नी पर तीन देशों का पासपोर्ट रखने का आरोप लगाया था और उन तीन पासपोर्टों की तस्वीरें शेयर की थीं। उन्होंने दावा किसा था रिंकी भुइयां सरमा के नाम पर यूएई, एंटीगुआ और बारबुडा और मिस्र की ओर पासपोर्ट जारी किए गए थे। अब इस मामले में पवन खेड़ा की मश्किले बढ़ सकती हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Samacharjagat