Dailyhunt
Madan Rathore ने फिर दिया बड़ा बयान, कहा- मैंने गहलोत को संन्यास की सलाह.

Madan Rathore ने फिर दिया बड़ा बयान, कहा- मैंने गहलोत को संन्यास की सलाह.

यपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने एक बार फिर से पूर्व सीएम अशोक गहलोत को लेकर बड़ा बयान दिया है। मदन राठौड़ की ओर से गहलोत को संन्यास लेने की सलाह देने के बाद पूर्व सीएम ने पलटवार किया था ।

इसके जवाब में भाजपा नेता राठौड़ ने फिर गहलोत पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने अब कहा कि मैंने गहलोत को संन्यास की सलाह इसीलिए दी थी क्योंकि मुझे उनके बयानों से लगने लगा था कि उन पर उम्र का असर हो गया है, लेकिन ये सब पर लागू नहीं होता है।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने इस संबंध में आगे कहा कि जो एक्टिव हैं, जिनका दिमाग अच्छे तरीके से काम कर रहा है, जिनका शरीर व्यवस्थित है और विवेकशील है, ऐसा इंसान 100 साल तक काम कर सकता है, लेकिन गहलोत साहब का शब्द चयन अब बिगड़ने लगा है।

इससे पहले राठौड़ ने कहा था कि गहलोत अभी वानप्रस्थ में हैं और 75 की उम्र पार करने के बाद तो संन्यास आश्रम शुरू हो जाता है, अब उन्हें इंतजार छोड़ देना चाहिए। इस पर गहलोत ने पीएम मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का नाम लेकर राठौड़ भाजपा पर निशाना साधा था।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Samacharjagat