Dailyhunt
Online Gaming: आज से लागू हो गए हैं नए नियम, उल्लंघन करने पर मिलेगी ये कड़ी सजा

Online Gaming: आज से लागू हो गए हैं नए नियम, उल्लंघन करने पर मिलेगी ये कड़ी सजा

इंटरनेट डेस्क। हर महीने की पहली तारीख को कुछ न कुछ बदलाव होते हैं, जिनका प्रभाव किसी न किसी प्रकार से आमजन पर भी पड़ता है। आज 1 मई है, इसी कारण आज भी कई नियम लागू हुए हैं। उन्हीं में एक प्रोमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग रूल्स 2026 है, जिसे सरकार ने आज से लागू कर दिया है।

ऑनलाइन मनी गेमिंग से होने वाले वित्तीय और सामाजिक नुकसान को रोकने और भारत को ग्लोबल गेमिंग हब बनाने के उद्देश्य से इसे लागू किया गया है। इस नियम के तहत अब सभी प्रकार के ऑनलाइन मनी गेम्स पर पूरी तरह बैन लग गया है। इसमें किस्मत पर आधारित (चांस) और कौशल पर आधारित (स्किल) दोनों तरह के गेम्स शामिल हैं, जिनमें पैसे का दांव लगाया जाता है।

प्रोमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग रूल्स 2026 के तहत अब इन गेम्स का विज्ञापन या प्रमोशन करना भी गैरकानूनी होगा। बैंकों और पेमेंट गेटवे को भी इसके तहत निर्देश दिए जा चुके हैं कि वे ऐसे प्लेटफॉर्म्स के ट्रांजैक्शन प्रोसेस न करें।

नियमों को उल्लंघन करने पर मिलेगी कड़ी सजा
सरकार की ओर से नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान किया है। खबरों के अनुसार, नियम तोड़ने पर भारी जुर्माना और 5 साल तक की जेल का प्रावधान किया गया है। ऑनलाइन मनी गेम ऑफर करने पर 3 साल तक की जेल या 1 करोड़ रुपए तक का जुर्माना और दोबारा अपराध करने पर 5 साल जेल तथा जुर्माना 2 करोड़ रुपए तक लग सकता है। वहीं गेम्स का विज्ञापन करने पर भी 2 साल की जेल या 50 लाख रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान नए नियम में किया गया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Samacharjagat