Dailyhunt
Rajasthan Royals के कप्तान रियान पराग को हो सकती है एक साल की जेल, ये कारण आया सामने

Rajasthan Royals के कप्तान रियान पराग को हो सकती है एक साल की जेल, ये कारण आया सामने

खेल डेस्क। राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान रियान पराग एक ऐसे विवाद में फंस गए हैं, जिसके कारण उन्हें जेल का सजा का सामना करना पड़ सकता है। आईपीएल के 19वें सीजन के अपने 9वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के स्टेडियम में शिकस्त दी।

इस मैच में रियान पराग ने 16 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली। आउट होने के बाद रियान पराग जब ड्रेसिंग रूम के अंदर बैठे हुए थे तो उस समय का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रियान पराग वेपिंग यानी ई-सिगरेट पीते हुए नजर आए। वेपिंग यानी ई-सिगरेट देश में पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

पराग का वेपिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया में आग की तरफ फैलने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड भी बड़ा उठा सकता है। आपको बता दें कि भारत सरकार ने साल 2019 में ई-सिगरेट पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसमें इस कानून के तहत इसका उत्पादन, बिक्री और वितरण शामिल था। भारत में यदि कोई व्यक्ति पहली बार अपराध करने का दोषी पाया जाता है तो उसे एक साल तक जेल की सजा मिल सकती है या उस पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया सकता है।

हो गया है ये चौंकाने वाला खुलासा
खबरों के अनुसार, आईपीएल के एक विश्वसनीय सूत्र ने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि कई खिलाड़ी ई-सिगरेट का सेवन करते हैं, लेकिन वह ड्रेसिंग रूम में ऐसा नहीं करते। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान पराग को खुलेआम ई-सिगरेट पीते हुए पकड़े जाने के बाद भारतीय बोर्ड को कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Samacharjagat