Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Rajasthan: विधानसभा और हाईकोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जयपुर सेशन कोर्ट को भी मिला धमकी भरा मेल

Rajasthan: विधानसभा और हाईकोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जयपुर सेशन कोर्ट को भी मिला धमकी भरा मेल

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में बम की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में एक बार फिर से ये धमकी मिली है। अब राजस्थान विधानसभा, हाईकोर्ट, जयपुर सेशन कोर्ट और बीकानेर शहर के अदालत परिसर को बम से उड़ाने की धमकियां मिली है।

इन धमकियों से फिर से प्रशासन में हड़कंप मच गया। खबरों के अनुसार, राजस्थान विधानसभा और हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल के मिलने के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और अन्य एजेंसी की टीम मौके पर पहुंची।

खबरों के अनुसार, आज दोपहर 1:15 बजे मेल मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट पर आ चुका है। एटीएस की टीम ने जोधपुर कोर्ट परिसर में पहुंचकर एतियातन के तौर पर समस्त अधिवक्ताओं और लोगों को भी कोर्ट परिसर से बाहर भेज दिया गया। इससे पहले भी कई बार हाई कोर्टकोर्ट को बम से उड़ने की धमकी मिल चुकी है।

वहीं विधानसभा परिसर में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इंटेलिजेंस की टीम लगातार संबंधित मेल को भी ट्रेस करने में लगी हुई। हालांकि अभी तक किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु मौके से बरामद नहीं हुई है।

जयपुर सेशन कोर्ट के ऑफिशियल ई-मेल पर धमकी भरा मेल
जयपुर सेशन कोर्ट के ऑफिशियल ई-मेल पर धमकी भरा मेल आने पर पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंच कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। वहीं बीकानेर शहर के अदालत परिसर को धमकी मिलते ही सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराया गया और पुलिस तथा प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। एहतियातन पूरे क्षेत्र को घेरकर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Samacharjagat