Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
रोजर फेडरर की है अब इस पर नजरें

रोजर फेडरर की है अब इस पर नजरें

ज्यूरिख। घुटने के दो आपरेशन से उबर रहे रोजर फ़ेडरर की नजरें अब 2०21 टेनिस सत्र और तोक्यो ओलंपिक पर लगी है । फ़ेडरर ने सोमवार को कहा कि वह अभी शीर्ष स्तर का टेनिस नहीं खेल सकते लेकिन वह तेजी से उस ओर बढ रहे हैं ।

प्रशंसकों के सवालों के आनलाइन जवाब देते हुए उन्होंने कहा ,''अब मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं ।''
बीस बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन फ़ेडरर ने एकल में कभी ओलंपिक स्वर्ण नहीं जीता । उन्होंने कहा ,'' मैं अगले साल यह तमन्ना पूरी करना चाहता हूं ।''

ओलंपिक फाइनल एक अगस्त 2०21 को होगा । फ़ेडरर इसके एक सप्ताह बाद 4० वर्ष के हो जायेंगे । उन्होंने बीजिग ओलंपिक 2००8 में अपने स्विस साथी स्टान वावरिका के साथ युगल स्वर्ण जीता था ।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Samacharjagat