Dailyhunt
SI Recruitment Exam 2021: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बेनीवाल का बड़ा बयान, कहा- मेहनतकश अभ्यर्थियों के हित में.

SI Recruitment Exam 2021: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बेनीवाल का बड़ा बयान, कहा- मेहनतकश अभ्यर्थियों के हित में.

यपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा 2021 से जुड़े पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने इस फैसले पर एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2021 से जुड़े पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए इस संदर्भ में माननीय सुप्रीम कोर्ट में दायर विशेष अनुमति याचिका को खारिज करते हुए एक बार फिर से मेहनतकश अभ्यर्थियों के हित में बड़ा फैसला सुनाया है।

आज सुप्रीम कोर्ट ने भी राजस्थान हाईकोर्ट के उस निर्णय पर मुहर लग गई है जिसमें हाईकोर्ट ने इस भर्ती को रद्द करने का निर्णय सुनाया। इस भर्ती प्रक्रिया में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार के प्रमाणित हो जाने के बावजूद राजस्थान की सरकार ने इस भर्ती को यथावत रखने के लिए पूरा प्रयास किया और इस पूरे मामले में राजस्थान सरकार का दोगला चेहरा भी सामने आया। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने इस भर्ती को रद्द करवाने की मांग को लेकर बड़ा आंदोलन किया था।

PC: X

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Samacharjagat