खेल डेस्क। इंग्लैंड में 12 जून से खेले जाने वाले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान जल्द ही होने वाला है। बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप के लिए स्क्वाड ऐलान को लेकर तारीख निर्धारित कर दी गई है।
भारतीय चयनकर्ता क्रिकेट के इस महाकुंभ के लिए टीम इंडिया का ऐलान 2 मई को करेंगे।
बीसीसीआई की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी गई है। टीम इंडिया के विश्व कप स्क्वाड के साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भी टीम का ऐलान किया जाएगा। इस सीरीज से टीम इंडिया विश्व कप के लिए अपनी तैयारी परख सकेगी।
इस बार क्रिकेटर प्रशंसकों को टी20 विश्व कप में भारतीय टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। टीम इंडिया का पिछले टी20 वर्ल्ड कप में काफी खराब प्रदर्शन देखने को मिला था, जिसमें ग्रुप स्टेज से आगे का सफर भी नहीं तय कर सके थे। कई सीनियर खिलाड़ियों को मौका मिलने की पूरी संभावना है।

