खेल डेस्क। रयान रिकल्टन, मिचेल मार्श और हैरी ब्रूक की तूफानी पारियों के दम पर हेडिंग्ले के मैदान पर द हंड्रेड टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स ने रिकॉर्ड की झड़ी लगाई। इन तीनों की पारियों की मदद से सनराइजर्स लीड्स ने लंदन स्पिरिट के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए रिकॉर्ड 241 रन ठोक दिए।
ये द हंड्रेड मेन्स कंपटीशन के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा टीम स्कोर है।
इस मुकाबले में सनराइजर्स लीड्स ने लंदन स्पिरिट को 37 रन से हराया। सनराइजर्स लीड्स ओर से मिचेल मार्श और रयान रिकल्टन ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 54 गेंदों में 148 रन की साझेदारी की। ये द हंड्रेड के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड है। मार्श ने केवन महज 37 गेंदों में 76 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी के दम पर वह इस सीजन के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। वहीं उनके नाम अब 23 छक्के हो चुके हैं, जो इस सीजन में किसी भी बल्लेबाज से सर्वाधिक हैं।
रयान रिकल्टन केवल 21 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 42 गेंदों में नाबाद 94 रन बनाए। मार्श के आउट होने के बाद हैरी ब्रूक ने केवल 18 गेंदों में 55 रन ठोक दिए। उन्होंने केवल 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर द हंड्रेड के इतिहास के सबसे तेज अर्धशतक की बराबरी कर ली।
सनराइजर्स लीड्स ने लगाए 21 छक्के
मैच में सनराइजर्स लीड्स की ओर से कुल 21 छक्के लगाए, जो द हंड्रेड के इतिहास में किसी एक पारी में सबसे ज्यादा हैं। जवाब में लंदन स्पिरिट की शुरुआत खराब रही। पहले ही गेंद पर जॉनी बेयरस्टो पवेलियन लौट गए। लियाम लिविंगस्टोन ने 13 गेंदों में 34 रन बनाए। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए डेविड विली ने केवल 46 गेंदों में नाबाद 83 रन की शानदार पारी खेली। इस पारी से टीम को 200 के पार पहुंची।

