Dailyhunt
उदयपुर, बाड़मेर और बारां के न्यायालयों को बम से उड़ाने की मिली धमकियां

उदयपुर, बाड़मेर और बारां के न्यायालयों को बम से उड़ाने की मिली धमकियां

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में एक बार फिर से कोर्ट परिसरों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं। आज उदयपुर, बाड़मेर और बारां के न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं। इससेप्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।

तीनों स्थानों पर एहतियातन कोर्ट परिसरों को खाली करवा कर सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

खबरों के अनुसार,उदयपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय में सुबह करीब 8:30 बजे बम की सूचना मिली। इसके बाद यहां पर अफरातफरी मच गई। इसके बाद कोर्ट परिसर से वकीलों को बाहर निकाल दिया गया। यहां पर पुलिस, डॉग स्क्वॉड और एटीएस की टीमों द्वारा तलाश ली जा रही है।

वहीं बाड़मेर में भी जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद पुलिस-प्रशासन की ओर से तुरंत कोर्ट परिसर खाली करवाया गया। बारां में भी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सीजेएम की आधिकारिक ईमेल आईडी पर संदिग्ध मेल मिला है।

PC:aajtak

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Samacharjagat