Dailyhunt
उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का बड़ा बयान, कहा- कि मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझिए.

उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का बड़ा बयान, कहा- कि मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझिए.

इंटरनेट डेस्क। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद से ही चर्चा में बने हुए हैं। इस पर राघव चड्ढा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझिए, मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझिए, मैं वह नदी हूं, जो समय आने पर बाढ़ बन जाती है।

दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने भी राघव चड्ढा को निशाने पर लिया है।

आप ने आरोप लगाया कि चड्ढा प्रधानमंत्री नरेंद्र 'मोदी से डरते हैं। वह बोलने के लिए मिलने वाले समय का इस्तेमाल समोसे सस्ते कराने में लगा देते हैं। आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने चड्ढा पर तंज करते हुए कहा कि हम केजरीवाल के सिपाही हैं। निडरता पहली पहचान है हमारी। कोई मोदी से डर जाए तो लड़ेगा क्या देश के लिए?

आप नेता ने इस संबंध में आगे बोल दिया कि संसद में थोड़ा सा समय मिलता है बोलने का पार्टी को, उसमें या तो देश बचाने का संघर्ष कर सकते हैं या एयरपोर्ट कैंटीन में समोसे सस्ते करवाने का। उन्होंने चड्ढा पर संसद के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर नहीं बोलने का आरोप भी लगाया है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Samacharjagat