Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Women's T20 World Cup: श्रेयंका पाटिल ने कर दिया है ये चौंकाने वाला खुलासा, कहा- वह डिप्रेशन में चले गई थी

Women's T20 World Cup: श्रेयंका पाटिल ने कर दिया है ये चौंकाने वाला खुलासा, कहा- वह डिप्रेशन में चले गई थी

ई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उभरती हुई स्टार ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल आईसीसी टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर सुर्खियों में आई हैं। इस मैच में उन्होंने तीन ओवरों में महज 17 रन दिए।

मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान पर 64 रन से शिकस्त दी थी। श्रेयंका पाटिल ने मैच के बाद अपने जीवन के सबसे बुरे दौर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। श्रेयंका पाटिल ने खुलासा किया कि वह अपनी चोट के कारण इतनी ज्यादा परेशान हो गई थीं कि वह डिप्रेशन में चले गई थी। इसी कारण उन्होंने क्रिकेट को छोड़ने तक का मन बना लिया था।

श्रेयंका पाटिल की महिला एशिया कप के दौरान उंगली में फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद उन्होंने कड़ी मेहनत की और यूएई में आयोजित महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम में बनाने में सफल रही। टूर्नामेंट के बाद उनके दोनों पैरों की पिंडली में भी परेशानी हुई वहीं अंगूठा फिर से फ्रैक्चर हो गया था। इसके कारण महीनों के लिए वह टीम से बाहर हो गई।

अब महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार दर्शन के बाद श्रेयंका ने जियो हॉटस्टार से बातचीत में खुलासा किया कि अगर मैं कहूं कि मैं डिप्रेशन में नहीं थी या मैंने क्रिकेट छोड़ने के बारे में नहीं सोचा था, तो यह झूठ होगा। चोट के शुरुआती दौर में मैं बिल्कुल ऐसा ही महसूस कर रही थी। भारतीय महिला टीम अब नीदरलैंड्स के खिलाफ बुधवार को अपना दूसरा मैच खेली। दोनों टीमों के बीच पहली बार मुकाबला खेला जाएगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Samacharjagat