Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
अलवर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, वीडियो में देखें पिता और 5 बेटों में लाठियां चलीं, 2 घायल, बहू का आरोप ससुर ने पूरी जमीन बेच दी

अलवर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, वीडियो में देखें पिता और 5 बेटों में लाठियां चलीं, 2 घायल, बहू का आरोप ससुर ने पूरी जमीन बेच दी

लवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के हरसाना गांव में शनिवार सुबह एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब पिता और उनके पांच सगे बेटों के बीच जमकर लाठियां चलीं। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक को लहूलुहान हालत में अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, पूरे मामले की जड़ संपत्ति विवाद बताया जा रहा है। परिवार के मुखिया मौजा पर आरोप है कि उन्होंने पूरी जमीन बेचने का सौदा कर दिया था, लेकिन पांच बेटों में से केवल तीन को ही उसका हिस्सा दिया गया। दो बेटों को हिस्सा नहीं मिलने पर परिवार में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा था।

इसी विवाद को लेकर शनिवार सुबह करीब 7 बजे घर में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि पिता और तीन बेटों ने मिलकर दो अन्य बेटों पर लाठियों से हमला कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।

इस दौरान एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत परिजनों द्वारा अलवर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि दूसरे घायल का भी इलाज चल रहा है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें परिवार के सदस्य एक-दूसरे पर लाठियों से हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह परिवार लंबे समय से संपत्ति विवाद को लेकर आपसी तनाव में था, लेकिन इस तरह का हिंसक रूप पहले कभी नहीं देखा गया था।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Samacharnama