क्रिकेट न्यूज़ डेस्क। चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान के स्टार बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेलकर तहलका मचा दिया। उन्होंने 146 गेंदों में 177 रनों की पारी खेली और इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया।
इब्राहिम जादरान के बल्ले से निकली यह पारी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सर्वाच्च व्यक्तिगत स्कोर है। जादरान की धमाकेदार पारी के दम पर अफगानिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ 50 ओवर में 7 विकेट पर 325 रन का मजबूत स्कोर बनाने में मदद की, जिसने एक कभी न भूलने वाली जीत की नींव रखी।
PAK vs BAN Live बारिश ने फिर बिगाड़ा खेल, पाकिस्तान-बांग्लादेश मैच में हुई देरी
अफगानिस्तान पर जीत के बाद बात करते हुए इब्राहिम जादरान ने कहा, मुझे इसकी उम्मीद थी। मैं टीम के लिए एक अच्छा कैच पकड़ना चाहता था। जब मैंने इसे पकड़ा तो वह अहसास बहुत बढ़िया था। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है, जितना आप कड़ी मेहनत करते हैं। मुझे खुद पर भरोसा था और मैं बल्लेबाजी जारी रखना चाहता था।

वह 177 रन मेरे लिए एक खास पल है।स्टार खिलाड़ी ने अपनी सफलता का श्रेय श्रीलंका में पिछले मैचों के अनुभव और सावधानीपूर्व योजना को दिया। उन्होंने कहा, हमने पिछली बार एशिया कप में यहां खेला था। इसलिए मेरे मन में यह विचार आया। मैं समय लेना चाहता था और उचित क्रिकेट शॉट खेलना चाहता था और यह मेरे लिए कारगर रहा।

इसलिए मैं खुश हूं।जब आप कोई गेम जीतते हैं, तो यह आपको बहुत ऊर्जा और आत्मविश्वास देता है। हम अगले गेम में और भी बेहतर खेलने की कोशिश करेंगे। अगला मैच अफगानिस्तान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी, जहां उसकी निगाहें जीत दर्ज करके सेमीफाइनल का टिकट लेने पर रहने वाली हैं।


