Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
अग्निवीर प्रशिक्षण पूरा कर गांव पहुंचे आदर्श यादव का भव्य सम्मान, युवाओं को मिला प्रेरणा का संदेश

अग्निवीर प्रशिक्षण पूरा कर गांव पहुंचे आदर्श यादव का भव्य सम्मान, युवाओं को मिला प्रेरणा का संदेश

सुलतानपुर, (समर सलिल)। अग्निवीर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद अपने पैतृक गांव सफलेपुर, पोस्ट नरसड़ा, जनपद सुलतानपुर पहुंचे युवा अग्निवीर आदर्श यादव का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं व्याख्याता सतीश श्रीवास्तव ने की। समारोह में ग्राम प्रधान बैजनाथ यादव (करिया), कवि एवं शिक्षक राम शब्द यादव, जे.बी. गुप्ता स्मारक अग्रसेन शिक्षा निकेतन के प्रबंधक एवं कवि डॉ. रामकुमार गुप्ता तथा आशा बहू रामकुमारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

चुन्ना मियां मंदिर: बरेली की गंगा-जमुनी तहज़ीब और सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक

समारोह को संबोधित करते हुए अमृता सुरेश यादव और अभय यादव ने कहा कि वे भी अग्निवीर आदर्श यादव के पदचिह्नों पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाने का प्रयास करेंगे। वहीं डॉ. रामकुमार गुप्ता और राम शब्द यादव ने अपनी प्रेरणादायी कविताओं के माध्यम से समारोह में उत्साह का संचार किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को राष्ट्रसेवा, अनुशासन और शिक्षा के प्रति प्रेरित करना था। ग्राम प्रधान बैजनाथ यादव (करिया) ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्हें इससे दूर रहने की सलाह दी।

महापौर पुरस्कृत आदर्श शिक्षाविद सतीश श्रीवास्तव ने युवाओं को शिक्षा पर विशेष ध्यान देने और अभिभावकों को बच्चों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य का आधार है और अग्निवीर आदर्श यादव गांव के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों, रिश्तेदारों एवं गणमान्य नागरिकों ने आदर्श यादव को शॉल और पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में अनुपम यादव, जनेन्द्र यादव, गंगाराम यादव (पत्रकार), पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश कन्नौजिया, कुलदीप यादव, राजेश कन्नौजिया, विजय कुमार पाल, अंकित कुमार यादव, जब्बार अहमद, अवनीश कुमार यादव, स्वामी शरण, रामराज यादव, विष्णुदत्त, राममिलन यादव, सूर्यनाथ, धर्मराज, छबिलाल बीडीसी तथा कैप्टन बालचंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पवन कुमार यादव सहित अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

अग्निवीर आदर्श यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा गुरु प्रसाद यादव (सेवानिवृत्त केंद्रीय जल आयोग), दादी रामावती देवी, पिता सुरेश प्रसाद यादव और माता संगीता देवी को दिया। कार्यक्रम के अंत में सुरेश यादव (जेड.एम. क्लब, सीएलआईए) ने सभी अतिथियों और ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह का संचालन राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर सम्मानित तथा महापौर पुरस्कृत आदर्श शिक्षक राजकुमार राम-लखन यादव ने किया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Samar Saleel