Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
अयोध्या में विकसित होगा मियावाकी आधारित 'संजीवनी उपवन' और 'जानकी जलाशय', सीएसआर फंड से शुरू हुई परियोजना

अयोध्या में विकसित होगा मियावाकी आधारित 'संजीवनी उपवन' और 'जानकी जलाशय', सीएसआर फंड से शुरू हुई परियोजना

योध्या, (समर सलिल)। नगर निगम अयोध्या और आईपीएल संस्था के संयुक्त प्रयास से सीएसआर फंड के माध्यम से पलिया शाहबदी क्षेत्र में मियावाकी पद्धति पर आधारित संजीवनी उपवन और जानकी जलाशय का विकास किया जाएगा।

मंगलवार को आयोजित भूमि पूजन के साथ इस महत्वाकांक्षी पर्यावरणीय परियोजना का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरीशपति त्रिपाठी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक कौशल किशोर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य सूचना आयुक्त पी.एन. द्विवेदी उपस्थित रहे।

जिस गांव का स्कूल नक्सलियों ने उड़ाया था, वहीं की 21 साल की दीपा ने पास की NEET परीक्षा, अब डॉक्टर बनने का सपना

मुख्य अतिथि कौशल किशोर ने कहा कि रामनगरी को अधिक हरित और पर्यावरणीय दृष्टि से समृद्ध बनाने की दिशा में यह परियोजना एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि प्रकृति संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और जनसहभागिता से ही ऐसे प्रयास सफल हो सकते हैं।

अध्यक्षीय संबोधन में गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि नगर निगम शहर और आसपास के क्षेत्रों में हरित आवरण बढ़ाने के लिए लगातार छोटे-बड़े उपवन विकसित कर रहा है। उन्होंने बताया कि मियावाकी पद्धति से तैयार होने वाला संजीवनी उपवन कम स्थान में घना, जैव विविधता से समृद्ध और पर्यावरण संरक्षण के लिए अत्यंत उपयोगी होगा। वहीं, जानकी जलाशय वर्षा जल संरक्षण, भूजल संवर्धन और स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। राज्य सूचना आयुक्त पी.एन. द्विवेदी ने कहा कि जानकी जलाशय जल संरक्षण के क्षेत्र में एक प्रेरणादायी मॉडल बनेगा और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक सिद्ध होगा।

आईपीएल संस्था की ओर से कार्यक्रम का संचालन कर रहे पवन पांडे ने बताया कि इस परियोजना को चरणबद्ध तरीके से लगभग दो वर्षों में विकसित किया जाएगा। भूमि पूजन के साथ ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है और निर्धारित समय सीमा में इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। समारोह के अंत में इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड के निदेशक विश्वास स्वरूप अग्रवाल तथा कंपनी के सीएसआर निदेशक रामकृष्ण सुब्रमण्यम ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

विधानसभा में विपक्ष पर बरसे मुख्यमंत्री योगी, बोले- सपा का आचरण असंवैधानिक और शर्मनाक

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Samar Saleel