Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
भोजपुरी संगीत जगत में एमएस म्यूजिक सीरीज की एंट्री, लॉन्च हुआ 'MS Music

भोजपुरी संगीत जगत में एमएस म्यूजिक सीरीज की एंट्री, लॉन्च हुआ 'MS Music

मुंबई, (समर सलिल)। हिंदी संगीत जगत में अपनी पहचान बना चुकी एमएस म्यूजिक सीरीज ने अब भोजपुरी संगीत की दुनिया में भी कदम रख दिया है। कंपनी ने अपने नए डिजिटल प्लेटफॉर्म 'MS Music Bhojpuri' की शुरुआत की है, जिसके माध्यम से दर्शकों को साफ-सुथरे, मनोरंजक और उच्च गुणवत्ता वाले भोजपुरी गीतों का नया संग्रह उपलब्ध कराया जाएगा।

रवि बिश्नोई का पैर लाइन से बाहर नहीं दिखा, फिर भी क्यों मिली बैक-फुट नो बॉल? जानिए ICC का नियम

नए चैनल के निर्माता मनीष शाह हैं। उन्होंने बताया कि भोजपुरी संगीत के बढ़ते दायरे और दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए इस नई पहल की शुरुआत की गई है। उनका उद्देश्य ऐसा पारिवारिक और गुणवत्तापूर्ण कंटेंट प्रस्तुत करना है, जिसे हर वर्ग का दर्शक बिना किसी संकोच के देख और सुन सके।

उन्होंने कहा कि हिंदी संगीत में एमएस म्यूजिक सीरीज को दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिला है। कंपनी के कई गीतों को श्रोताओं ने खूब सराहा है। उन्हें विश्वास है कि MS Music Bhojpuri को भी दर्शकों का वही स्नेह और समर्थन मिलेगा। मनीष शाह ने कहा कि किसी भी नए मंच की सफलता दर्शकों के सहयोग पर निर्भर करती है।

उन्होंने भोजपुरी संगीत प्रेमियों से अपील की कि वे MS Music Bhojpuri चैनल को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और अपने परिवार तथा मित्रों के साथ साझा करें, ताकि बेहतर और मनोरंजक भोजपुरी संगीत अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में चैनल पर कई नए और आकर्षक भोजपुरी गीत रिलीज किए जाएंगे, जो संगीत प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन करेंगे।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Samar Saleel