Indian Premier League 2026 के मुकाबले में आज Chennai Super Kings और Punjab Kings आमने-सामने होंगे। एक तरफ पंजाब की टीम है, जो अपने पिछले मैच में Gujarat Titans को रोमांचक मुकाबले में हराकर आत्मविश्वास से भरी हुई है, वहीं दूसरी ओर चेन्नई अपनी पहली जीत की तलाश में मैदान पर उतरेगी।
टीम को पहले मैच में Rajasthan Royals के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था।
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला IPL इतिहास का 33वां आमना-सामना होगा। लेकिन हाल के आंकड़े चेन्नई के लिए चिंता बढ़ाने वाले हैं। पिछले 8 मुकाबलों में चेन्नई को सिर्फ एक जीत मिली है, जबकि पंजाब ने 7 बार बाजी मारी है। चेन्नई की पंजाब के खिलाफ आखिरी जीत मई 2024 में दर्ज हुई थी।
साल 2021 में टीम का नाम बदलकर पंजाब किंग्स होने के बाद से यह टीम चेन्नई पर ज्यादा हावी नजर आई है। तब से अब तक दोनों टीमों के बीच 9 मुकाबले हुए हैं, जिनमें 7 बार पंजाब ने जीत हासिल की है। यह रिकॉर्ड साफ तौर पर दर्शाता है कि हाल के समय में पंजाब का प्रदर्शन चेन्नई के मुकाबले बेहतर रहा है।
अगर ओवरऑल हेड-टू-हेड की बात करें तो दोनों टीमें अब तक 32 मैचों में 16-16 जीत के साथ बराबरी पर हैं, लेकिन मौजूदा फॉर्म पंजाब के पक्ष में झुकाव दिखा रही है।
आज का मुकाबला MA Chidambaram Stadium में खेला जाएगा, जहां हाल के वर्षों में पंजाब का दबदबा देखने को मिला है। इस मैदान पर दोनों टीमें 9 बार भिड़ी हैं, जिनमें 5 बार पंजाब और 4 बार चेन्नई को जीत मिली है। इतना ही नहीं, यहां खेले गए पिछले तीनों मुकाबलों में भी पंजाब ने ही जीत दर्ज की है।
इन सभी आंकड़ों को देखते हुए मुकाबला काफी दिलचस्प होने की उम्मीद है, जहां चेन्नई वापसी की कोशिश करेगी, जबकि पंजाब अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।

