Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
दमिश्क में धमाकों से हड़कंप, इमैनुएल मैक्रों की सीरिया यात्रा के दौरान होटल के पास हुआ विस्फोट

दमिश्क में धमाकों से हड़कंप, इमैनुएल मैक्रों की सीरिया यात्रा के दौरान होटल के पास हुआ विस्फोट

मिश्क। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की सीरिया यात्रा के दौरान राजधानी दमिश्क में दो धमाकों की खबर सामने आई है। ये विस्फोट उस क्षेत्र के पास हुए बताए गए हैं जहां राष्ट्रपति मैक्रों के ठहरने की व्यवस्था की गई थी।

घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गईं। सीरियाई मीडिया के अनुसार, धमाके दमिश्क के एक व्यस्त इलाके में हुए जहां सीरिया का पर्यटन मंत्रालय और राष्ट्रीय संग्रहालय स्थित है। यह क्षेत्र राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के भी नजदीक बताया जा रहा है। रिपोर्टों के मुताबिक, विस्फोट उस समय हुए जब मैक्रों विभिन्न नागरिक समाज समूहों से मुलाकात कर रहे थे।

क्या चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई? वायरल दावे पर सरकार ने दी सफाई, जानिए पूरी सच्चाई

सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी के हवाले से बताया गया है कि इन धमाकों में 18 लोग घायल हुए हैं, जिनमें चार पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। हालांकि, फ्रांसीसी राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा है कि राष्ट्रपति मैक्रों ने अपने कार्यक्रम के दौरान किसी धमाके की आवाज नहीं सुनी। रिपोर्टों के अनुसार पहला धमाका उस समय हुआ जब राष्ट्रपति मैक्रों का काफिला राष्ट्रपति भवन की ओर जा रहा था। इसके कुछ समय बाद पास के क्षेत्र में दूसरा धमाका हुआ। सुरक्षा एजेंसियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है और इलाके में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

राष्ट्रपति मैक्रों ने अपनी यात्रा के दौरान सीरिया के नेता अहमद अल शारा से भी मुलाकात की। वर्ष 2024 में अहमद अल शारा के सत्ता में आने के बाद मैक्रों ऐसे पहले यूरोपीय नेता हैं जिन्होंने सीरिया का दौरा किया है। इस कारण उनकी यात्रा को कूटनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि इन धमाकों ने सीरिया की सुरक्षा स्थिति पर एक बार फिर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। फिलहाल अधिकारियों द्वारा घटना के कारणों और संभावित जिम्मेदार तत्वों की जांच की जा रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Samar Saleel